
New Delhi, 2 फरवरी . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Prime Minister Narendra Modi से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. इनमें व्यापार समेत अन्य मुद्दे शामिल रहे. इसकी जानकारी India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी.
इस बीच President डोनाल्ड ट्रंप ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर Prime Minister मोदी से हुई बातचीत को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया. ट्रंप ने लिखा, “आज सुबह India के Prime Minister मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं.”
ट्रंप के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं. ट्रंप ने कहा कि इससे यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जहां हर सप्ताह हजारों लोग मारे जा रहे हैं.
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि Prime Minister मोदी के अनुरोध और आपसी मित्रता के तहत India और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका India पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि India अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
President ट्रंप के अनुसार, Prime Minister मोदी ने “बाय अमेरिकन” नीति के तहत अमेरिका से बड़े पैमाने पर खरीदारी का भी वादा किया है, जिसमें 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे. ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे और दोनों नेता ऐसे हैं “जो काम करके दिखाते हैं.”
बता दें कि यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक दिन बाद अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाने वाले हैं.
–
डीएससी