
New Delhi, 26 जनवरी . India Monday को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत और रक्षा कवच बताते हुए इसकी रक्षा का मजबूत संकल्प दोहराया. सभी नेताओं ने स्वतंत्रता, समानता, न्याय और भाईचारे जैसे मूल्यों पर जोर दिया तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होने की अपील की.
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच. इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा. संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है – हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है. जय हिंद. जय संविधान.”
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हर एक भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गारंटी देता है. हमारा संविधान हम 140 करोड़ भारतीयों का रक्षाकवच है. इसकी रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है. जय संविधान. जय हिंद.”
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, “India के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है, हर भारतीय का अभिमान है. आईए संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और विविधता को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे. हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र, संविधान और मूल्यों की रक्षा करेंगे. हर असमानता,अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ मिलकर लडेंगे. तिरंगे की आन, बान और शान सदा आबाद रखेंगे. आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं. देखिए इतिहास के पन्नों में हमारे गणतन्त्र दिवस की पहली परेड की झलकियां.”
Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने लिखा, “समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं. आज का दिन हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने हमें दुनिया का सबसे श्रेष्ठ और समावेशी संविधान दिया. हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक और हुकूक की ढाल है. आइए, आज हम संविधान की मूल भावना की रक्षा करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और आपसी सद्भाव व भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें. हमारा साझा संकल्प ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान बनेगा. जय हिंद.”
छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेष बघेल ने लिखा, “आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस पर गौरवमयी बधाई एवं शुभकामनाएं. आज का दिन हमें हमारी संवैधानिक शक्तियों और एक नागरिक के तौर पर हमें प्रदत्त अधिकारों का स्मरण कराता है. हम सबका कर्तव्य है कि हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को हम कमजोर न होने दें. देश की एकता और अखंडता, शांति और भाईचारा ही हमारी ताकत है. हमारा गणतंत्र उत्तरोत्तर मज़बूत हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं.”
–
पीआईएम/पीएसके