कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान गैर-जिम्मेदाराना : शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 8 अप्रैल . भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर प्रतिक्रिया दी.

शाहनवाज हुसैन ने मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा बेहद गैर-जिम्मेदाराना है. खड़गे ने जिस तरह सांप और नमाज जैसे उदाहरण देकर भाजपा और आरएसएस की तुलना की, वह पूरी तरह अनुचित है. इस तरह की भाषा कांग्रेस की सोच को दर्शाती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर बोलते हुए Chief Minister ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधा. भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़ी संख्या में फर्जी वोट बनाए गए थे, जिन्हें अब चुनाव आयोग द्वारा चिह्नित कर हटाया जा रहा है. पहले एक व्यक्ति के पास कई-कई वोटर आईडी होते थे, लेकिन अब ऐसे वोट खत्म हो गए हैं. इस बार ममता बनर्जी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और बिना किसी डर या हिंसा के होंगे. टीएमसी को यह समझना चाहिए कि अब चुनाव भय के माहौल में नहीं, बल्कि पारदर्शी तरीके से होंगे.

पवन खेड़ा और हिमंता बिस्वा सरमा के बीच चल रहे विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पवन खेड़ा को अनर्गल बयानबाजी की आदत हो गई है और वह पहले भी कई बार गलत बयान दे चुके हैं. खेड़ा ने असम के Chief Minister की पत्नी पर भी टिप्पणी की, जो पूरी तरह अनुचित है.

वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Chief Minister ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत आरोप लगाकर बचने की कोशिश करेगा, तो असम Police उसे ढूंढ निकालेगी, चाहे वह कहीं भी छिपा हो.

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने Prime Minister मोदी की विदेश नीति की सराहना की. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ India के रिश्ते आज बेहद मजबूत हैं और इसका श्रेय Prime Minister मोदी को जाता है. बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक इन देशों में रहते हैं और Government लगातार उनके हितों का ध्यान रखती है. Prime Minister मोदी ने खाड़ी देशों के नेताओं से लगातार संवाद बनाए रखा है, जिसके कारण India ने इन देशों का भरोसा और सम्मान दोनों जीता है. उन्होंने यह भी कहा कि कई खाड़ी देशों ने Prime Minister मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment