कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

Mumbai , 31 मार्च . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इस बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि वह बंगाल में अगली Government बनाने के लक्ष्य के साथ सीधे मुकाबला कर रही है. हालांकि, Maharashtra कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई का मानना है कि बंगाल में अगली Government एक बार फिर ममता बनर्जी ही बनाएंगी.

Mumbai में से बातचीत में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी ही आएंगी, क्योंकि केंद्र Government से वह मुकाबला कर रही हैं. बंगाल के जिन क्षेत्रों में कांग्रेस मजबूत है, वहां कांग्रेस के प्रत्याशी जीत कर आएंगे.

उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की Government आएगी या मिलीजुली Government बनेगी, लेकिन बंगाल में भाजपा की Government नहीं बनेगी.

हुसैन दलवई ने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने अपनी जान का खतरा बताया है तो कुछ न कुछ वजह जरूर होगी. भाजपा देश के लिए खतरा है. उनके विरोध में जो होता है, उसे खत्म करने की कोशिश की जाती है.

आईपीएल टिकट के विवाद पर हुसैन दलवई ने कहा कि यह सच है कि जब भी इस तरह का कोई मैच होता है, तो Government को कुछ टिकट दिए जाते हैं लेकिन किसी विधायक को तीन टिकट देना गलत है. इसका मतलब है कि यह मुफ्त है. हर विधायक को एक टिकट दिया जाए. और अगर उन्हें दो टिकट चाहिए, तो उन्हें खरीदना चाहिए. उन्हें सब कुछ मुफ्त में नहीं मिलना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि Maharashtra में जब भी कोई मैच होता है, तो टिकट दिए जाते हैं. मुझे नहीं पता कि कितने टिकट दिए जाते हैं, लेकिन तीन-तीन टिकट तो नहीं दिए जाते हैं.

Lok Sabha में अमित शाह के नक्सलवाद वाले बयान पर हुसैन दलवई ने कहा कि अमित शाह कुछ भी कह सकते हैं. वे अकसर झूठे आरोप लगाते हैं. कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद के खिलाफ मुहिम चलाई है, छत्तीसगढ़ में हमारे नेताओं को मारा गया है. हम उन्हें कैसे समर्थन कर सकते हैं. राहुल गांधी तो कभी समर्थन नहीं करते.

उन्होंने कहा कि Government अगर नक्सलवाद को खत्म करने का प्रयास कर रही है तो यह अच्छी बात है. समाज में परिवर्तन करना है तो हिंसा करने की जरूरत नहीं है.

घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि घुसपैठिए बॉर्डर पार कर आते हैं, बॉर्डर पर बीएसएफ है. यह बताइए किसकी लापरवाही से घुसपैठिए India में दाखिल होते हैं?

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment