
जबलपुर, 8 अप्रैल . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं का जिक्र कर Government पर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किए हैं कि अगर दो पीढ़ियां भी माफी मांगे तो कम पड़ जाएंगी.
जबलपुर के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव के तहत कार्य करते हैं. जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता तुष्टिकरण प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं. कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई संस्था है, उसकी कोई विचारधारा नहीं. आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगगत हितों की कीमत पूरे देश ने वर्षों तक चुकाई है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किए है कि कांग्रेस पार्टी की दो पीढ़ियां भी माफी मांगें तो भी कम है. भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया. जिन उद्देश्यों को लेकर जनसंघ का गठन किया गया था, हम आज भी उसी विचारधारा को लेकर देश और जनता की सेवा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी स्वयं की कोई विचारधारा नहीं है. देश की आजादी के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय जब वाराणसी में काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना करा रहे थे, तब तत्कालीन Prime Minister जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर को लेकर क्या कर रहे थे, देश जानता है. कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत हितों के कारण केसर की क्यारी वाली धरती जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया.
सीएम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का विरोध करते हुए आंदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की. वर्ष 1952 में जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया. Prime Minister Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर कलंक मिटाने का कार्य किया है. भाजपा ने सनातन संस्कृति के भाव से कभी समझौता नहीं किया. Prime Minister Narendra Modi ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बनवाकर दुनिया को दिखाया कि India एक भाव से कार्य कर रहा है.
प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज अजेय पार्टी बनी है. कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में Government बनी है. ऐसे में आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी Government की जनहितैषी, जनकल्याणकारी उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं.
इस दौरान Chief Minister मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत भी किया. Chief Minister यादव ने गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया.
–
एसएनपी/एएसएच