
New Delhi, 2 दिसंबर . संसद में एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष के हंगामे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पलटवार किया है. Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता के मुद्दों से कांग्रेस और विपक्ष का कोई सरोकार नहीं है.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस 140 साल पुरानी है, फिर भी वह बच्चों की तरह व्यवहार करती है. आज तक कांग्रेस मुद्दों को नहीं समझती है.
उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों ने एसआईआर पर अपना जवाब पहले ही दे दिया है, लेकिन कांग्रेस घुसपैठियों को बचाना चाहती है. मुद्दे में दम होता तो एक कार में विधायक नहीं होते. बिहार में सिर्फ एक कार में बैठने लायक ही कांग्रेस के विधायक हैं. जनता के मुद्दों से कांग्रेस और विपक्ष का कोई सरोकार नहीं है.”
विपक्ष को चुनौती देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें संसद में गांवों और किसानों के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए थी. अगर विपक्ष में हिम्मत है तो ऐसे मुद्दों को लेकर Government को घेरने का काम करे. उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास न कोई दिशा है और न कोई मुद्दा है. ऐसे मुद्दे, जो जनता के बिल्कुल नहीं हैं, उन पर संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है.”
एसआईआर के विषय पर विपक्ष के हंगामे को लेकर Union Minister गिरिराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि Government चर्चा के लिए बिल्कुल तैयार है.
संसद में एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध पर Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “मुझे लगता है कि बिहार चुनाव और उसके नतीजों के बाद, संसद का फ्लोर ही विपक्ष के लिए खुद को जरूरी महसूस कराने की एकमात्र जगह बची है.”
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विघटन की राजनीति के बजाय विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी और Prime Minister Narendra Modi व Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकारा है.
–
डीसीएच/