
New Delhi, 7 दिसंबर . पंजाब की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी हाईकमान पर लगाए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अंदर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.
BJP MP डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने social media ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस की नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बहुत गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में Chief Minister का पद कम से कम 500 करोड़ रुपए अटैची में आप दें, उसके बिना संभव नहीं है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं. इससे पहले भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने अपनी किताब ‘करेज एंड कमिटमेंट’ में लिखा था कि 2008 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सारी सीटों की बोली लग रही थी. मतलब, पैसों के लिए सीटों की नीलामी हो रही थी.
BJP MP ने कहा कि अतः यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस के अंदर भ्रष्टाचार का रोग पहुंच गया है. देश की जनता को बहुत सावधान रहना चाहिए कि ये लोग पार्टी के अंदर भी लोकतंत्र के दुश्मन हैं और बाहर भी. इन लोगों के हाथ में न देश का संविधान सुरक्षित है और न पार्टी का संविधान. अपने को मासूम दिखाने के प्रयास बेनकाब हो चुके हैं, क्योंकि आपके ही नेताओं की जुबानी आपके भ्रष्टाचार की कहानी सामने आ रही है.
उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर आपके नेताओं की जुबानी, आपके भ्रष्टाचार की कहानी आपको पूरी तरह से बेनकाब करती है. आप ये बताइए इस विषय के ऊपर आपका क्या कहना है.
BJP MP ने कहा कि एक बात साफ है, भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, चाहे Government में विकास का विषय हो या संगठन में सीटों के बंटवारे का विषय हो, दोनों का आधार केवल भ्रष्टाचार है.
–
एमएस/डीकेपी