सीएम योगी ने ‘सूर्य घर योजना’ के लाभार्थी अरुण कुमार की सराहना पर जताई खुशी, जताया पीएम मोदी का आभार

New Delhi/Lucknow, 29 मार्च . Prime Minister Narendra Modi की ओर से ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थी मेरठ निवासी अरुण कुमार का उल्लेख किए जाने पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के दूरदर्शी विजन का ही प्रतिफल है कि आज अरुण जैसे अनेक लोग आर्थिक स्वावलंबन की नई गाथा भी लिख रहे हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Prime Minister Narendra Modi की ओर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से ‘ऊर्जा दाता’ बने जनपद मेरठ के अरुण कुमार का उल्लेख प्रत्येक प्रदेश वासी के लिए हर्ष का विषय है.”

उन्होंने आगे लिखा, “Prime Minister मोदी के दूरदर्शी विजन का ही प्रतिफल है कि आज अरुण जैसे अनेक लोग न सिर्फ बिजली बिल में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा का सृजन कर आर्थिक स्वावलंबन की नई गाथा भी लिख रहे हैं. ‘घर-घर को रोशन’ करती ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ जैसी युगांतरकारी पहल के लिए आपका हार्दिक आभार Prime Minister जी.”

इससे पहले, Prime Minister मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “आज आप देश के किसी छोटे-बड़े शहर में जाएंगे तो एक बदलाव आप जरूर नोटिस करेंगे. आपको बड़ी संख्या में घरों की छत पर सोलर पैनल लगे हुए दिखाई देंगे. कुछ साल पहले तक ये इक्का-दुक्का घरों पर ही दिखता था. लेकिन आज ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का प्रभाव देश के कोने-कोने में दिखने लगा है.”

इस दौरान पीएम मोदी ने मेरठ के अरुण कुमार का उदाहरण दगिया. उन्होंने कहा, “मेरठ के अरुण कुमार भी अब अपने इलाके में ऊर्जा दाता बन गए हैं. हाल ही में, दिल्ली में हुए कार्यक्रम में अरुण कुमार ने हिस्सा लिया था और अपने अनुभव साझा किए थे. उन्होंने बताया था कि वो न सिर्फ बिजली बिल की बचत कर रहे हैं, बल्कि अपनी अतिरिक्त बिजली बेच भी रहे हैं.”

डीसीएच/

च/

Leave a Comment