
श्रीनगर, 24 मई . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने बडगाम जिले में नाबालिग बच्ची की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन साथ ही हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है, जहां छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि वह इस क्रूर घटना की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. उन्होंने दुआ की कि बच्ची को जन्नत में जगह मिले.
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी Government दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देगी.
Sunday को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. 12 साल की यह लड़की Saturday को लापता हो गई थी और Sunday को Police को बच्ची का शव घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला.
बडगाम के एसएसपी हरिप्रसाद के.के. ने पत्रकारों को बताया कि एक नाबालिग बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और तलाशी अभियान चलाया गया. दुर्भाग्य से, आज सुबह उसका का शव मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पहली नजर में, यह बलात्कार और हत्या का मामला लग रहा है. हमने First Information Report में कानून की संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं.
–
एएमटी/वीसी