
Patna, 7 दिसंबर . Chief Minister नीतीश कुमार ने Sunday को Patna डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने प्रोडक्शन हॉल, आइस्क्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.
कॉन्फ्रेंस हॉल में Chief Minister ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी दी. इस दौरान एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गई. शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के विजन, अगले पांच वर्ष की योजना, दुग्ध संघ, दुग्ध समिति, प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, न्यू प्रोडक्ट लॉन्च आदि की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि अभी कुल कार्यरत ग्रामस्तरीय दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 21 हजार से भी अधिक है जिससे लगभग 7.5 लाख पशुपालक जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 1.9 लाख (25 प्रतिशत) महिलाएं हैं. ये समितियां प्रतिदिन औसतन 22 लाख किलोग्राम दूध एकत्र करती है और इसकी अधिकतम क्षमता लगभग 30 लाख किलोग्राम प्रतिदिन तक पहुंच जाती है. एकत्र दूध के प्रसंस्करण की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है. वर्तमान में कॉम्फेड की कुल प्रसंस्करण क्षमता 54 लाख लीटर प्रतिदिन है. उन्होंने बताया कि कॉम्फेड के और विस्तार की योजना है.
बैठक के दौरान Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप की शुरुआत की गई है. कृषि रोड मैप में कृषि कार्य एवं इससे जुड़े अवयवों के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं. कृषि रोड मैप के लागू होने से फसल का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है. साथ ही राज्य में दूध का उत्पादन भी बढ़ा है. इससे किसानों और दुग्ध उत्पादकों को काफी फायदा हो रहा है.
Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी प्लांट का और विस्तार करें. उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें. अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी. साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य करें. साथ ही प्रोसेसिंग की क्षमता का भी विस्तार करें. प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार करें. उन्होंने कहा कि यहां काम करने वाले लोगों के आवासन की भी व्यवस्था करें ताकि वे अच्छे से काम कर सकें.
–
पीआईएम/वीसी