
Bhopal /बांकुरा, 2 अप्रैल . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Thursday को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत की और Chief Minister ममता बनर्जी पर हमला बोला. आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी बंगाल के लोगों के अधिकार बांग्लादेशियों को देने पर तुली है.
भाजपा के प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीएम मोहन यादव ने बांकुरा जिले में भाजपा की उम्मीदवारों का नामांकन भरवाया और कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं, इसलिए यह चुनाव नहीं, बल्कि धर्म युद्ध है. इस माहौल में श्रीराम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है. बंगाल का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं. सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं. आज दुनिया की कोई ताकत भाजपा को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं. कोई Odisha जा रहा है, कोई Maharashtra जा रहा है, कोई Jharkhand जा रहा है. वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में दुनिया India का कद-उसका मान बढ़ता देख रही है. बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं. बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है.
उन्होंने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा जीतने वाली है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं. आज हमारे देश में अनूसूचित जनजाति की बहन President पद पर आसीन है. इससे भाजपा की नीति और काम करने का तरीका पता चलता है. वामपंथी-कांग्रेस और ममता की पार्टी ने कभी एससी-एसटी को महत्व नहीं दिया.
गरीब से गरीब आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए, उसे पक्का मकान दिलाने का कलेजा केवल भाजपा के पास है. Chief Minister यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी की तकदीर बदल रही है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government द्वारा संचालित योजनाएं सभी के कल्याण के लिए हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी