Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राष्ट्रीय

सीएम हिमंता सरमा ने कहा- 48.5 लाख किलोग्राम से ज्यादा चावल बांटा गया, जरूरी सामानों की आपूर्ति बहाल

सीएम हिमंता सरमा ने कहा- 48.5 लाख किलोग्राम से ज्यादा चावल बांटा गया, जरूरी सामानों की आपूर्ति बहाल

गुवाहाटी, 13 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Thursday को कहा कि राज्य Government ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति की शुरुआत से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री की लगातार सप्लाई बनाए रखी है और पूरे राज्य में 48.5 लाख किलोग्राम से ज्यादा चावल बांटा गया है.

social media पर Government के बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी देते हुए Chief Minister सरमा ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि जरूरी सामान बिना किसी रुकावट के उन तक पहुंचता रहे.

Chief Minister सरमा ने social media प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “जब हमारे लोगों को हमारी जरूरत होती है, तो हम न तो कभी डगमगाते हैं और न ही कभी पीछे हटते हैं. पहले दिन से ही, पूरे असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक खाने-पीने का जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है. हम हर कदम पर उनके साथ बने रहेंगे.”

Chief Minister द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राहत अभियान के पहले दिन से लेकर अब तक राज्य ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 48,55,864 किलोग्राम चावल वितरित किया है.

राहत सामग्री के वितरण में 10,15,785 किलोग्राम दाल, 4,00,794 किलोग्राम नमक और 1,63,549 लीटर सरसों का तेल भी शामिल है. यह बाढ़ से विस्थापित या प्रभावित परिवारों को खाने-पीने की बुनियादी चीज़ें उपलब्ध कराने पर Government के फोकस को दर्शाता है.

आंकड़े बताते हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी हैं और प्रशासन प्रभावित समुदायों के लिए मुख्य भोजन और खाना पकाने की जरूरी चीजों की उपलब्धता को प्राथमिकता दे रहा है.

मानसून के दौरान भारी बारिश, ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि और पड़ोसी राज्यों से आने वाले पानी के कारण असम को नियमित रूप से बाढ़ का सामना करना पड़ता है. बाढ़ हर साल कई जिलों में लाखों लोगों को प्रभावित करती है, जिससे घरों, कृषि भूमि, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचता है.

राज्य Government जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों के माध्यम से राहत और पुनर्वास कार्यों में समन्वय कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रभावित आबादी तक जरूरी सामान पहुंचे.

Chief Minister सरमा के ताजा बयान में बाढ़ पीड़ितों को लगातार मदद पहुंचाने पर Government के जोर को दोहराया गया है. खासकर उन इलाकों में जहां सामान्य जनजीवन बाधित हुआ है.

Chief Minister हिमंता ने कहा कि Government प्रभावित परिवारों की मदद करना जारी रखेगी और स्थिति में सुधार होने तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी.

–

डीकेएम/पीएम

Share