
Mumbai , 28 फरवरी . Mumbai से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन Saturday को हुआ. Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना की तारीफ करते हुए समुद्री मार्ग से यात्रा करने में काफी महत्वपूर्ण बताया.
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, “खुशखबरी! Mumbai से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन. Mumbai और विजयदुर्ग (जिला सिंधुदुर्ग) के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा कल, 1 मार्च 2026 से शुरू हो रही है.”
उन्होंने आगे बताया, “इससे कोंकण निवासियों को समुद्री मार्ग से यात्रा का एक तेज, आरामदायक और आनंददायक विकल्प मिलेगा. इस सेवा के माध्यम से Mumbai से विजयदुर्ग की यात्रा मात्र 6 से 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी.”
यह सेवा Maharashtra Government के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कोंकण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी. राज्य के मत्स्यव्यवसाय एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने भी इस परियोजना को Chief Minister देवेंद्र फडणवीस का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया है. उन्होंने कहा कि यह योजना 2014-2019 के दौरान फडणवीस के बंदरगाह विभाग संभालने के समय से ही चली आ रही है.
रो-पैक्स (रो-पैक्स) फेरी सेवा रोल-ऑन/रोल-ऑफ और पैसेंजर दोनों सुविधाओं वाली है. इसमें यात्री अपने वाहन (दो-पहिया, चार-पहिया) के साथ यात्रा कर सकते हैं. सेवा एम2एम प्रिंसेस जैसी हाई-स्पीड फेरी से संचालित होगी, जो दक्षिण एशिया की सबसे तेज पैसेंजर-कम-व्हीकल फेरी में से एक मानी जाती है.
Mumbai के भाऊचा धक्का (फेरी व्हार्फ) से सुबह निकलकर यह विजयदुर्ग पहुंचेगी. शुरुआती चरण में मार्च में 16 दिनों का पायलट फेज चलेगा, जिसमें Mumbai और विजयदुर्ग से 8-8 प्रस्थान होंगे.
रोजाना यात्रा का समय सड़क मार्ग से 10-14 घंटे (ट्रैफिक सहित) लगता है, जबकि यह समुद्री मार्ग मात्र 6-7 घंटे में पूरा होगा. इससे समय की बड़ी बचत होगी और यात्रा आरामदायक बनेगी.
विशेष रूप से शिमगा (होली) और गर्मी की छुट्टियों में कोंकण जाने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि कोंकण के बीच, विजयदुर्ग किला, सिंधुदुर्ग जैसे आकर्षण आसानी से पहुंच सकेंगे.
–
एससीएच