
बीजिंग, 8 अप्रैल . चीन का पहला स्वतंत्र रूप से डिजाइन और निर्मित 1,80,000-घन-मीटर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कैरियर जहाज चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर में सफलतापूर्वक पूरा हो गया, जिसने डिलीवरी की शर्तें पूरी कर ली हैं. यह उच्च मूल्य-वर्धित जहाज के निर्माण के क्षेत्र में चीन के लिए एक नई ताकत का प्रतीक है.
180,000-घन-मीटर एलएनजी कैरियर जहाज चीन व्यापारी जहाज निर्माण उद्योग ग्रुप यानी सीएमआई द्वारा निर्मित है, जिसकी कुल लंबाई 298.8 मीटर है और चौड़ाई 48 मीटर है. यह जहाज दोहरे ईंधन वाली कम गति वाली प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल करता है, जिसके फायदे हैं, जैसे कम वाष्पीकरण दर और उच्च पर्यावरणीय प्रदर्शन. यह बड़े पैमाने पर बड़े स्वच्छ ऊर्जा जहाजों के निर्माण के क्षेत्र में चीनी जहाज निर्माण कंपनियों के लिए एक बड़ी सफलता का प्रतीक है. यह जहाज चीन में अब तक पूरा हुआ सबसे बड़ा एलएनजी कैरियर जहाज भी है.
एलएनजी कैरियर जहाज खास तरह के जहाज होते हैं जिनका इस्तेमाल -163 डिग्री सेल्सियस पर निम्न-तापमान एलएनजी के परिवहन के लिए किया जाता है. इस तरह के जहाज को अपने बहुत मुश्किल डिजाइन और निर्माण की वजह से “जहाज निर्माण उद्योग के मुकुट का गहना” के नाम पर कहा जाता है. दुनिया भर में केवल कुछ ही जहाज निर्माण कंपनियों के पास इस तरह के जहाज बनाने की असली क्षमता है.
इस जहाज की डिलीवरी के साथ, चीन के पास एलएनजी कैरियर जहाज डिलीवर करने में सक्षम 5 जहाज निर्माण कंपनियां हैं. इससे चीन की संबंधित समग्र निर्माण क्षमता विश्वस्तरीय बनी है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/