
New Delhi, 9 जून . आदिवासी संस्कृति, स्वाभिमान और स्वाधीनता संग्राम के महान प्रतीक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के Chief Minister , Union Minister और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. तमाम नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए उनके अदम्य साहस, अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के योगदान को याद किया.
बिरसा मुंडा को याद करते हुए Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आदिवासी संस्कृति, स्वाभिमान और जनजागरण के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपने अदम्य साहस, संघर्षशील व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति से समाज में नई चेतना का संचार किया. अन्याय और शोषण के विरुद्ध उनका जीवनभर का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. जनजातीय अस्मिता तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध उनके नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक उलगुलान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अमर अध्याय है. उनका अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा.”
यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “अंग्रेजी शासन के अन्याय के विरुद्ध जनजातीय स्वाभिमान को नई ऊर्जा एवं ‘उलगुलान’ के अमर उद्घोष से India के स्वाधीनता संघर्ष को नई दिशा देने वाले ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. त्याग, तप और राष्ट्रनिष्ठा से आलोकित आपका जीवन India की अमर प्रेरणा है.”
Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “अंग्रेजों से आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लडकर भगवान बिरसा मुंडा ने अपना पूरा जीवन देशहित और वनवासी भाईयों के अधिकारों के लिए तथा सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया. ऐसे महान लोकनायक के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन.”
Union Minister मनोहर लाल ने लिखा, “जनजातीय अस्मिता और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. अपने अदम्य साहस और बलिदान से उन्होंने राष्ट्रीयता की चेतना को जगाया और जनजातीय समाज को अन्याय के विरुद्ध संगठित किया. मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका त्याग एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा.”
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता के सजग प्रहरी भगवान बिरसा मुंडा जी ने अन्याय और विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंककर आदिवासी समाज में स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जागृत की. अल्पायु में ही मातृभूमि, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा. उनका साहस, नेतृत्व और जनसेवा का भाव आज भी हमें सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.”
यूपी Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लिखा, “आदिवासी समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन. आपका संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस और स्वाभिमान की वह अमर गाथा है, जो राष्ट्र को सदैव प्रेरित करती रहेगी.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने लिखा, “साहस एवं शौर्य के प्रतीक, स्वाधीनता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोला. मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका योगदान अविस्मरणीय है.”
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा.”
–
पीएसके