
रायपुर, 30 मार्च . छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Chief Minister विष्णुदेव साय ने Monday को अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत की. इस उद्घाटन को रायपुर से वर्चुअली किया गया, जबकि स्थानीय सांसद चिंतामणि ने दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
दरअसल, अंबिकापुर का दरिमा एयरपोर्ट कोई नया नहीं है. इसे सबसे पहले 1950 में बनाया गया था लेकिन समय के साथ इसे अपग्रेड किया गया. साल 2021 में इसे इस तरह विकसित किया गया कि यहां 72 सीट वाले विमान आसानी से उड़ान भर सकें. अब नई फ्लाइट सेवाओं के तहत हफ्ते में दो बार दिल्ली और दो बार कोलकाता के लिए उड़ानें चलेंगी. खास बात ये है कि दोनों रूट में बिलासपुर में एक स्टॉप भी होगा.
अगर किराए की बात करें तो अंबिकापुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया करीब 6500 रुपए रखा गया है जबकि कोलकाता के लिए यह करीब 6000 रुपए होगा. कोलकाता की फ्लाइट 2 अप्रैल से शुरू होगी और Thursday व Saturday को चलेंगी.
इस नई सुविधा से अंबिकापुर और पूरे सरगुजा संभाग के लोगों में काफी उत्साह है. यह इलाका मुख्य रूप से आदिवासी बहुल है और यहां लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी. अब लोगों का कहना है कि उन्हें लंबी यात्रा से राहत मिलेगी, समय बचेगा और थकान भी कम होगी. साथ ही व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.
फ्लाइट के टाइम टेबल की बात करें तो Monday को दिल्ली से फ्लाइट सुबह 7:50 बजे रवाना होकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और फिर 11:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी. वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे अंबिकापुर से उड़ान भरकर करीब 2:35 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी. Wednesday को भी इसी तरह का शेड्यूल रहेगा, बस रूट में थोड़ा बदलाव होगा. Wednesday को, उड़ान दिल्ली से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी, अंबिकापुर सुबह 10:25 बजे पहुंचेगी, फिर सुबह 10:50 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होगी और अंत में दोपहर 2:50 बजे दिल्ली वापस आ जाएगी.
Chief Minister विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि आने वाले समय में अंबिकापुर से कोलकाता के अलावा अयोध्या और वाराणसी के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की योजना है. उन्होंने बताया कि जगदलपुर, रायगढ़ और अन्य छोटे शहरों के एयरपोर्ट को भी और विकसित किया जाएगा ताकि पूरे राज्य में बेहतर हवाई नेटवर्क तैयार हो सके.
उन्होंने बताया कि रायपुर हवाई अड्डे पर जल्द ही एक कार्गो हवाई अड्डा होगा. इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
Prime Minister Narendra Modi ने 20 अक्टूबर 2024 को मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था. करीब 365 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट को लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि इससे सरगुजा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
वहीं, Sunday को एक और अहम कदम उठाते हुए Chief Minister साय ने बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइट ऑपरेशन की भी शुरुआत की. उन्होंने खुद बिलासपुर से रायपुर तक पहली नाइट फ्लाइट में सफर किया. डीजीसीए ने 6 फरवरी को इस एयरपोर्ट को रात में उड़ान भरने की अनुमति दी थी.
उन्होंने कहा कि नाइट फ्लाइट शुरू होने से अब इमरजेंसी और मेडिकल सेवाएं भी रात में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी. इसके अलावा व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
–
पीआईएम/पीएम