चारधाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सीएम धामी बोले- एक महीने में 20.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून, 24 मई . उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है. राज्य के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यात्रा ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा Government की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है.

रामनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान Chief Minister धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. केवल एक महीने के भीतर ही करीब 20.50 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. लगातार बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं और देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं.

Chief Minister ने कहा, “हमारी कोशिश है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन करें. उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी व्यवस्था की जा रही है.”

उन्होंने बताया कि राज्य Government यात्रा मार्गों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं की लगातार निगरानी कर रही है. हाल ही में इन व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई है.

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम के अलावा आदि कैलाश, माणा, नीति और हिमकुंभ जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं. पूरे राज्य में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा हुआ है.

इससे पहले Saturday को उत्तराखंड Government में मंत्री India सिंह चौधरी ने भी कहा था कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या Government की उम्मीदों से कहीं ज्यादा रही है. उन्होंने बताया कि इसका सीधा और सकारात्मक असर राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है.

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. Police, प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं.

Government ने यात्रियों के साथ ही यात्रा में इस्तेमाल होने वाले जानवरों के लिए भी पानी और चारे की विशेष व्यवस्था की है. मेडिकल सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके.

इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले गए थे, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट 22 और 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment