‘पश्चिम बंगाल के लिए परिवर्तन आवश्यक था’, कोलकाता की जनता ने भी माना

कोलकाता, 6 मई . पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कोलकाता में जश्न का माहौल है. कई लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को एक प्रमुख चिंता के रूप में उजागर किया. से बातचीत में आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

एक युवती ने कहा, “अधिकतर लोग कह रहे हैं कि Government बदलना ठीक है. सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा बढ़े, जो टीएमसी Government नहीं दे पाई.”

छात्रा संचिता ने कहा, “Government का बदलना ठीक हुआ है. महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर नई Government काम करेगी, ऐसी उम्मीद है.”

अभिषेक हरलालका ने कहा, “परिवर्तन संसार का नियम है. जनता ने पश्चिम बंगाल में इस बार नई Government चुनी है. मुझे उम्मीद है कि नई Government अपने वादों को पूरा करेगी.”

बृजेश सिंह ने कहा, “पश्चिम बंगाल में Government बदलना बहुत जरूरी था. 50 साल पिछड़े बंगाल को नई Government विकास की राह पर लेकर आए, यही कामना है.”

जोयिता ने कहा, “मैं किसी पार्टी को समर्थन नहीं करती, लेकिन बंगाल को परिवर्तन चाहिए था, क्योंकि यहां बहुत कुछ हो चुका है. नई Government अगर सही काम करेगी तो अगली बार जीतेगी. अन्यथा ममता Government की तरह जनता राह दिखा देगी.”

भाजपा नेता श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने कहा, “लोगों में इतनी खुशी है कि अब वे खुलकर सांस ले सकते हैं. आज पहली बार हम बिना किसी डर के सांस ले पा रहे हैं.”

भाजपा नेता कीया घोष ने कहा, “ममता बनर्जी जानती हैं कि संविधान के अनुसार 7 तारीख को उनका विदाई दिवस है. इसके बावजूद, हारने के बाद भी अगर वह हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, तो मुझे लगता है कि छोटे बच्चे भी इससे बेहतर व्यवहार करते हैं.”

बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार इंद्रनील खान ने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता के लिए यह बहुत खुशी की बात है. ममता बनर्जी Government द्वारा अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित पश्चिम बंगाल की जनता, संदेशखाली हो या हासखाली, या आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज, हर जगह हमारी महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा था.”

ओपी/एबीएम

Leave a Comment