Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,मानवीय रुचि,राष्ट्रीय

बीपीएसएससी भर्ती: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर आवेदन, जानें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और शर्तें

बीपीएसएससी भर्ती: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर आवेदन, जानें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और शर्तें

Patna, 16 जुलाई . बिहार Police अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (विशेष शाखा) Patna के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अभ्यर्थियों से कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है.

बीपीएसएससी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन परीक्षा या राज्य Government द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा), शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच, चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के तहत पे लेवल-6 प्रतिमाह होगी.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा.

–

एएसएच/डीकेपी

Share