Tuesday , 21 March 2023

BN : सारंगदेवोत कार्यवाहक अध्यक्ष, आगरिया आठवीं बार मंत्री और राठौड़ तीसरी बार प्रबन्ध निदेशक

उदयपुर (Udaipur) . विद्या प्रचारिणी सभा, भूपाल नोबल्स संस्थान की आम सभा प्रताप चौक संस्थान परिसर में सम्पन्न हुई. जिसमें मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया द्वारा वर्श पर्यन्त का लेखा- जोखा रखा गया एवं आम सभा में संस्थान उत्थान के व्यापक विचार – विमर्श हुए, तत्पश्चात् संस्थान की कार्यकारिणी के त्रे- वार्शिक चुनावों की समग्र प्रक्रिया उपरान्त चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमसिंह रावलोत द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई. जिसमें कुल 212 मतदाताओं में से 195 मतदाताओं द्वारा मतदान करने पश्चात चुनाव परिणाम घोशित किये गये.

तत्पश्चात कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर प्रो. शिवसिंह कच्छेर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भगवत सिंह नेतावल को 74 मतो से, मंत्री पद पर डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया ने देवेन्द्र सिंह पिपलाज को 30 मतो के अन्तर से निर्वाचित होकर लगातार आठवीं बार मंत्री बने. उपमंत्री एवं प्रबन्ध निदेशक पद पर मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी ने दिलीप सिंह लुणदा से 28 मतो के अन्तर से तीसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए.

उपाध्यक्ष के 02 पद पर डॉ. दरियाव सिंह 100 मत, डॉ. जब्बर सिंह टाड़ावाला को 94 मत प्राप्त कर विजित हुए. संयुक्त मंत्री पद पर राजेन्द्र सिंह ताणा ने 50 मतों के अन्तर से विजय प्राप्त की जबकी वित्त मंत्री पर शक्ति सिंह कारोही विजयी घोशित हुए.

कार्यकारिणी 09 सदस्य के पद पर क्रमशः हनुवंत सिंह बोहेडा, नवल सिंह जूड़, नकुल सिंह मुरोली, कमलेश्वर सिंह कच्छेर, भंवर सिंह कोठारिया, सुरेन्द्र प्रताप सिंह रूद, करण सिंह उमरी, महेन्द्र सिंह पाखण्ड, पुश्पेन्द्र सिंह भीन्डर निर्वाचित हुए.

कार्यकारिणी में भूतपूर्व छात्रसंघ प्रतिनिधि के 04 पदों पर डॉ. युवराज सिंह बेमला, राजेन्द्र सिंह पिपलान्त्री, कुलदीप सिंह ताल एवं महेन्द्र सिंह पाटिया पूर्व प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचित हुए.

Check Also

7 लाख नहीं, 45 लाख रुपए की हुई थी डकैती: गिरफ्तार तीनों आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, हवाला के रुपए निकले तो पुलिस जब्त करेगी

सरदारपुरा बी रोड स्थित कारोबारी को घर में बंधक बनाकर डकैती करने वाले तीनों आरोपियों …