
Mumbai , 16 जनवरी . ठाकरे परिवार के सदस्य चंद्रकांत वैद्य ने भरोसा जताया है कि बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव उद्धव और राज ठाकरे के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.
उन्होंने Friday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों ही आगे बढ़ रहे हैं. दोनों भाइयों के लिए Political स्थिति अच्छी साबित हो रही है. हालांकि, अभी तक अंतिम परिणाम सामने नहीं आया है, लेकिन जैसे ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा, मुझे अत्यधिक प्रसन्नता होगी.
उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने से Maharashtra में मराठी लोगों के बीच एकजुटता का एहसास हुआ है. मराठी लोगों के बीच में एकता की भावना प्रबल हुई है, जो हम सभी लोगों के लिए एक सुखद संकेत है.
चंद्रकांत वैद्य ने कहा कि Maharashtra में गैर-मराठियों का दबदबा बढ़ रहा था, लेकिन अब दोनों भाइयों के साथ आने से इस दबदबे में सेंध लगी है. एक सुखद संकेत के रूप हमें हम सभी को देखना चाहिए. आने वाले दिनों में Maharashtra की राजनीति में इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे.
साथ ही, उन्होंने Maharashtra में बीएमसी चुनाव में मतदान के दौरान ‘स्याही’ की घटना पर कहा कि इस तरह के मामलों पर संज्ञान लिया जाना चाहिए. किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है. इस तरह की स्थिति से दोहरे मतदान की संभावना प्रबल हो जाती है.
उन्होंने कहा कि मेरे घर में कामवाली बाई कल मतदान देकर लौटी, तो उसके हाथ में स्याही नहीं लगाई. उसे इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी. उसे लगा कि यह शायद नया नियम आया होगा, जिसके तहत मतदान के बाद अब लोगों के हाथों में स्याही नहीं लगाई जाती है. मैं समझता हूं कि इस तरह की स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है. इस तरह के मामलों में तो Police में भी शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए. इस तरह से अज्ञानी और गरीब लोगों को बेवकूफ बनाना ठीक नहीं है. इस तरह की स्थिति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
–
एसएचके/एएस