शशि थरूर के पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना पर भाजपा ने की तारीफ, कहा- स्वागतयोग्य बदलाव

New Delhi, 20 मार्च . मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को लेकर India की राजनीति में भी हलचल तेज है. इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा India की मौजूदा विदेश नीति को ‘जिम्मेदार राज्य प्रबंधन’ का उदाहरण बताया गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने खुलकर थरूर की तारीफ की है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अगर Prime Minister Narendra Modi की संतुलित और सूझबूझ वाली विदेश नीति की सराहना कर रहे हैं, तो यह एक सकारात्मक बदलाव है.

उन्होंने कहा कि यह रुख Lok Sabha में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा Government की अंतहीन आलोचना की तुलना में वास्तव में एक स्वागतयोग्य बदलाव है.

उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब राहुल गांधी की आलोचनात्मक राजनीति से हटकर अपनी बात रख रहे हैं. ये बहुत ही स्वागत योग्य है. कांग्रेस में ऐसे लोगों को एलओपी नहीं बनाया जाता है, क्योंकि वे ऐसे लोगों को ज्यादा महत्व नहीं देते.

इस पूरे मामले पर Samajwadi Party के सांसद राजीव कुमार राय ने दूरी बनाते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और उसी पार्टी को इस पर टिप्पणी करनी चाहिए. उन्होंने जोड़ा कि उनकी पार्टी एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाती है और अनुशासन के दायरे में रहकर काम करती है.

वहीं, बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने इस मुद्दे पर कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सिर्फ संसद ही नहीं बल्कि विधानसभाओं में भी चर्चा होनी चाहिए. उनका मानना है कि जब गंभीर मुद्दों पर खुलकर बातचीत होती है, तो समाधान भी निकलते हैं और देश व राज्य दोनों को फायदा होता है.

दरअसल, शशि थरूर ने Thursday को पश्चिम एशिया संघर्ष पर India के रुख को ‘नैतिक आत्मसमर्पण’ के बजाय ‘जिम्मेदार राज्य प्रबंधन’ का उदाहरण बताया. उनका कहना था कि India ने इस संवेदनशील मुद्दे पर जिस तरह संतुलन बनाए रखा है, वह काबिले-तारीफ है.

हालांकि उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर India शोक संदेश दे सकता था, जैसा पहले President की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के समय किया गया था. साथ ही, उन्होंने साफ कहा कि टकराव के बजाय चुप्पी साधने के लिए वे Government की आलोचना नहीं करेंगे.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment