झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं : भूपेश बघेल

New Delhi, 8 जून . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राज्यसभा चुनाव को लेकर Jharkhand का जिक्र करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि Jharkhand से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं है.

New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि Jharkhand से दो राज्यसभा सदस्य आने हैं. Jharkhand मुक्ति मोर्चा से एक कैंडिडेट और दूसरा कांग्रेस से, तो हमारे गठबंधन से दो कैंडिडेट हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कोई कैंडिडेट नहीं उतारा, जबकि उसके पास 21 विधायक हैं और एक उद्योगपति को वहां उतारा गया है, जिसको भाजपा समर्थन कर रही है. भारतीय जनता पार्टी के पास कोई कैंडिडेट नहीं है. सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी दल के लोग, राजद के लोग, माले गुट के लोग, कांग्रेस के लोग और सभी नेतागणों की उपस्थिति में बैजनाथ और प्रणव झा दोनों ने नामांकन भरा है.

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर BJP MP संबित पात्रा की प्रेस वार्ता पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और उसकी Government को एलपीजी की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की बढ़ती लागत और उनकी कमी पर ध्यान देना चाहिए. किसानों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए. मॉनसून आ गया है, फिर भी उनके पास जरूरी चीजों की कमी है, उनके लिए न तो यूरिया उपलब्ध है और न ही बीज. जहां तक विपक्ष की बात है, हम मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा रहे हैं. मुख्य मुद्दे किसानों और युवाओं से जुड़े हैं. भाजपा Government पिछले बारह सालों में एक भी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित नहीं कर पाई है. उन्हें इन मामलों और हमारे उठाए गए मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. संबित पात्रा को खोखली बयानबाजी बंद करनी चाहिए.

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा ने कहा कि Jharkhand विधानसभा में राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मेरे मन में कृतज्ञता, विनम्रता और जिम्मेदारी का गहरा भाव था. यह केवल मेरा नामांकन नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता, साझा नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता तथा Jharkhand की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि Jharkhand की आवाज को मजबूती से सदन में उठाने तथा जनता के हित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment