
दिसपुर, 7 अप्रैल . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम भाजपा ने Police में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि खड़गे ने 6 अप्रैल को असम के श्रीभूमि जिले के नीलाबाजार में एक रैली के दौरान भड़काऊ और अपमानजनक भाषण दिया.
भाजपा असम प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रंजीब कुमार शर्मा ने बशिष्ठ Police थाने में First Information Report दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया है कि खड़गे ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को ‘जहरीला’ बताया और इन दोनों को ‘जहरीले सांप’ की उपमा दी. साथ ही उन्होंने भाजपा को खत्म करने का आह्वान भी किया.
शिकायतकर्ता ने कहा कि खड़गे के इन बयानों से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं. आरोप है कि ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं. इससे असम के मूल निवासियों के बीच झड़पें भी हो सकती हैं.
रंजीब कुमार शर्मा ने Police को दिए आवेदन में लिखा, “खड़गे शत्रुता बढ़ावा देने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए.” भाषण का social media लिंक भी सबूत के रूप में First Information Report के साथ जोड़ा गया है.
भाजपा नेताओं का कहना है कि खड़गे के बयान न सिर्फ भाजपा और आरएसएस को अपमानित करते हैं, बल्कि पूरे समाज में विभाजन पैदा करने वाले हैं. पार्टी ने मांग की है कि Police इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन ले. Police ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. बशिष्ठ थाने के अधिकारी-प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब असम में Political गतिविधियां तेज हैं. भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा बताते हुए कहा कि खड़गे के बयान न सिर्फ अनुचित हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ भी हैं.
–
एससीएच