
Patna, 5 अप्रैल . बिहार के Patna जिले में धनरुआ थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के सामने आने के बाद Police जांच में जुट गई है.
दरअसल, यह पूरा मामला Patna जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव का है, जहां दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Police के मुताबिक, निजामत गांव के रहने वाले बिजेंद्र प्रसाद (70) और गांव के ही सोनू कुमार के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है. इसी बीच, बिजेंद्र प्रसाद Sunday को सोनू कुमार के दरवाजे पर गए और वहां बांधे गए एक भैंस को ले आकर अपने घर के दरवाजे पर लाकर बांध दिया. बताया जाता है कि पीछे से सोनू कुमार भी वहां पहुंच गए.
आरोप है कि सोनू अभी कुछ कह पाते तब तक बिजेंद्र प्रसाद ने गोली चला दी, जो सोनू को जा लगी. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी पहुंचे और आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. मसौढ़ी में अनुमंडल Police पदाधिकारी दो कन्हैया सिंह ने Sunday को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही Police घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.
उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए Police विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
–
एमएनपी/डीकेपी