बिहार : मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की

Patna, 16 मार्च . बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने Monday को अब चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे. दरअसल, अनंत सिंह Monday को राज्यसभा चुनाव में अपना मतदान करने जेल से विधानसभा पहुंचे थे.

बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान करने के बाद वे फिर से जेल लौट गए.

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब बच्चे चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अब राजनीति में अगली जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे निभाएंगे.

विधायक अनंत सिंह का यह बयान उस समय सामने आया है जब Chief Minister नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. ऐसे में अनंत सिंह की इस घोषणा के कई मायने निकाले जा रहे हैं. अनंत सिंह पहले भी कह चुके थे कि अगर नीतीश कुमार Chief Minister नहीं रहेंगे, तो वे सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेंगे.

पत्रकारों ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, “वे जहां जाना चाहेंगे, जाएंगे.”

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर अनंत सिंह ने कहा, “जो होगा अच्छा होगा.”

बिहार के अगले Chief Minister को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब हमें पता नहीं है. लेकिन जो भी होगा, उसका निर्णय नीतीश कुमार लेंगे.

अदालत द्वारा अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की इजाजत दी गई थी. इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह वोट डालने विधानसभा पहुंचे थे.

राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट को लेकर गहमागहमी बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार एनडीए के लिए चार सीट पर जीत तय है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर अन्य विधायकों की जरूरत है. इसी तरह महागठबंधन के एक प्रत्याशी के लिए उसे अन्य दलों के विधायकों की जरूरत है. एआईएमआईएम ने महागठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की है.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment