
मुजफ्फरपुर, 7 अप्रैल . बिहार में एक ओर जहां रसोई गैस के लिए लोग परेशान दिख रहे हैं, वहीं Monday की देर रात मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की अवैध रिफलिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया. इस क्रम में गैस से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया गया है.
Police के मुताबिक, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि Police ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास एक बड़े अवैध रिफिलिंग का धंधा चल रहा है. इसी सूचना पर Police ने डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इस टीम में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के साथ कांटी और मोतीपुर के थानाध्यक्षों सहित मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर को शामिल किया गया.
Police टीम ने नरियार के पास सड़क से कुछ दूरी पर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान Police ने एक बड़े नेटवर्क को पकड़ा, जो सीधे गैस टैंकर से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर रहा था. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने Tuesday को बताया कि घटनास्थल से एलपीजी से भरा एक कंटेनर, एक बोलेरो, एक ऑटो (टोटो) और 54 गैस सिलेंडर बरामद किया गया है.
बताया गया कि स्थानीय स्तर पर डिलीवरी के लिए एक ऑटो जब्त किया गया, जिस पर कई सिलेंडर लदे थे. गैस टैंकर से सिलेंडरों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं. इस दौरान Police को देखकर मौजूद अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे. Police वाहनों के रजिस्टर्ड नंबर से उनके मालिकों का पता करने में जुटी है.
डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होंने आशंका जताई कि इस गिरोह के तार नेपाल से जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गैस कटिंग की सूचना तत्काल Police नियंत्रण कक्ष से साझा करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.
–
एमएनपी/एएस