
Patna, 13 अप्रैल . बिहार में नए Chief Minister के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा Union Minister शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम का नाम फाइनल करेगी. वहीं, सीएम के नाम पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी व गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा.
बिहार की राजनीति में चल रहे ताजा घटनाक्रम के बीच संजय कुमार झा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है. जल्द ही नए सीएम का नाम सबके सामने आ सकता है.”
नए Chief Minister के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय झा ने कहा कि प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह राज्य के हित में होगा. उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि जदयू नेतृत्व अंदरूनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित और संतुलित बनाए रखने में जुटा हुआ है.
वहीं, संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी संजय कुमार झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र ऐतिहासिक साबित होने वाला है. झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके पास सत्ता में रहते हुए अवसर था, तब उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जबकि अब वे इसकी आलोचना कर रहे हैं.
Prime Minister मोदी द्वारा भेजे गए पत्र का जिक्र करते हुए झा ने इसे आजादी के बाद के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि यह पहल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और सभी Political दलों को इसका समर्थन करना चाहिए. उनके मुताबिक, महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बढ़ेगी.
सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने सवाल उठाया कि यदि यह मुद्दा पहले से तय था, तो कांग्रेस Government के दौरान इसे लागू क्यों नहीं किया गया. उन्होंने याद दिलाया कि जब नीतीश कुमार केंद्र में थे, तब उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई थी.
संजय झा ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत Lok Sabha और विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा, जिसे 2029 से लागू करने की योजना है.
–
एसएके/पीएम