मुंबई में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 7.69 करोड़ की ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 7 अप्रैल . Mumbai Police की एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने शहर में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. विले पार्ले इलाके में कार्रवाई करते हुए Police ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही 7 किलो 600 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा भी जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.69 करोड़ रुपये है.

जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पूरे Mumbai में विशेष अभियान चलाया गया. इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट की टीम गश्त पर निकली थी. विले पार्ले पूर्व स्थित फिरोजशाह मेहता रोड पर Police टीम की नजर एक युवक पर पड़ी, जो हाथ में ट्रॉली बैग लिए खड़ा था. जैसे ही उसने Police वाहन को देखा वह घबराकर वहां से तेजी से निकलने लगा. उसकी हरकतों पर शक होने पर Police टीम ने तुरंत उसे रोक लिया.

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अदनान नासिर खान (24) बताया, जो मीरा रोड का निवासी है और मूल रूप सेनासिक का रहने वाला है. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके बैग में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोपोनिक गांजा है और वह इसे बेचने के इरादे से वहां आया था. जब ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें सफेद प्लास्टिक बैग में भरा गांजा मिला. जांच में यह हाइड्रोपोनिक गांजा निकला, जो आधुनिक तकनीक से उगाया जाता है और सामान्य गांजे की तुलना में अधिक महंगा होता है. इसके बाद Police ने मौके पर ही ड्रग्स को सील कर जब्त कर लिया.

आरोपी के पास से एक मोबाइल और पासपोर्ट भी बरामद हुआ है. Police ने इन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है. इस मामले में विले पार्ले Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह ड्रग्स कहां से मिला और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था. अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट सक्रिय हो सकता है. बता दें कि Mumbai Police पिछले दो महीने में 38 करोड़ का ड्रग्स बरामद कर चुकी है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment