बंगाल व्यापारी हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी बीडीओ की कार जब्त की

कोलकाता, 15 नवंबर . पश्चिम बंगाल में स्वर्ण व्यापारी की हत्या मामले में Police ने ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत बर्मन की कार जब्त कर ली है. बीडीओ कोलकाता के दत्ताबाद इलाके में एक स्वर्ण व्यापारी की हत्या के आरोपी हैं.

बंगाल Police के अनुसार नीली बत्ती वाली कार शहर के ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास इलाके से जब्त की गई है.

Police इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसी कार का इस्तेमाल कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके के जंगल में स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कमिला के शव को फेंकने के लिए किया गया था. इसके साथ ही कूचबिहार Police गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सजल Government के परिवार से भी पूछताछ करेगी.

दरअसल, मृतक व्यवसायी के परिवार का आरोप है कि राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन ने इस अपराध की साजिश रची थी. परिवार का आरोप है कि बीडीओ ने व्यवसायी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी.

विधाननगर Police ने इस घटना की जांच के दौरान बीडीओ के ड्राइवर राजू ढाली, बीडीओ के करीबी दोस्त तूफान थापा और कूचबिहार तृणमूल नेता सजल Government को गिरफ्तार किया. हालांकि, मृतक के परिवार ने सवाल उठाया है कि Police में शिकायत दर्ज होने के बावजूद बीडीओ को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है. आरोप है कि घटना वाले दिन बीडीओ के न्यू टाउन स्थित फ्लैट में छह लोग मौजूद थे.

परिजनों का आरोप है कि स्वपन को वहां बुरी तरह पीटा गया. उसकी मौत हो गई और उसे न्यू टाउन के जंगल में फेंक दिया गया. Police इस बात की जांच करेगी कि हत्या के मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता का परिवार पूर्वोत्तर राज्यों से सोने की तस्करी में शामिल था या नहीं.

कूचबिहार जिला Police सजल के भाई और पत्नी से पूछताछ कर सकती है. सजल को पद से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. कूचबिहार-2 प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष सजल Government की गिरफ्तारी के बाद से उनके दादा और भाई घर पर नहीं दिखे हैं.

सजल की बहू और कूचबिहार-2 प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष गायत्री Government भी नहीं दिखीं.

एमएस/डीकेपी