असम में सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में पहुंचता है: पबित्रा मार्गेरिटा

गुवाहाटी, 31 मार्च . असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा ने चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है. दूसरी ओर कांग्रेस का दावा है कि इस बार जनता कांग्रेस पर भरोसा करेगी.

कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए केंद्रीय राज्य पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि जनता ऐसी Government चाहती है जहां Governmentी योजनाओं का लाभ पाने में कोई बाधा पैदा न हो, असम की भाजपा Government योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचा रही है. असम की जनता को भाजपा की Government पर भरोसा है.

जबकि, कांग्रेस के कार्यकाल को जनता भूली नहीं है. जहां योजनाओं के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार ही होता था. उन्होंने कहा कि असम में अगली Government कौन बनाएगा, इसका फैसला जनता करेगी, समय करेगा. बस एक उदाहरण देखिए कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार किस हद तक था. नौकरियों के मामले में भ्रष्टाचार था.

उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम Government ने 1,65,000 नौकरियां प्रदान की हैं. नौकरी देने के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता रखी गई है. जनता भाजपा Government से खुश है.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच विपक्ष द्वारा एलपीजी संकट का मुद्दा उठाए जाने पर केंद्रीय राज्य पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि India Government इस समस्या को सुलझाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है, अथक प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी समस्या है जो अन्य देशों के लिए लगभग एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है. लेकिन, India में अभी भी स्थिति सामान्य बनी हुई है. विपक्ष को सिर्फ पैनिक पैदा करना है.

असम चुनाव को लेकर भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि असम की जनता ने हमारे काम को देखा है और अब, हम और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने का वादा करते हैं. 2 लाख अतिरिक्त Governmentी नौकरियां, ‘बाढ़-मुक्त असम’ के लिए 18,000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान, गरीबों के लिए 15 लाख अतिरिक्त पीएम आवास योजना, और अवैध अतिक्रमण और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment