कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले जारी किया तीन-लाइन का व्हिप, सांसदों को सदन में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

New Delhi, 13 अप्रैल . संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने Monday को Lok Sabha में अपने सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया. इसमें सांसदों से 16 से 18 अप्रैल तक संसद में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.

कांग्रेस ने अपने नोटिस में कहा, “6, 17 और 18 अप्रैल को Lok Sabha में चर्चा और मतदान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे. Lok Sabha में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 16, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से सदन के स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.”

इससे पहले, सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगी पार्टी जदयू अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर चुकी हैं.

बता दें कि 16 अप्रैल से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ में संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा. कांग्रेस ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन पेश करने के समय को लेकर केंद्र Government पर सवाल उठा रही है.

Monday को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जाति जनगणना को टालने और पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं. उनके मुताबिक, जिस तरह और जिस समय संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, उससे Government की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं.

उन्होंने कहा कि इस समय असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन है. उन्होंने अपने एक लेख में लिखा, “महिला आरक्षण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में असली चिंता, जल्दबाजी में किए गए परिसीमन से उत्पन्न होने वाले जोखिम और असमानताएं हैं.”

सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि परिसीमन की कोई भी प्रक्रिया, जिसमें Lok Sabha की सदस्य संख्या में वृद्धि शामिल हो, उसे केवल गणितीय रूप से ही नहीं, बल्कि Political रूप से भी न्यायसंगत होना चाहिए.

डीसीएच/

Leave a Comment