
Mumbai , 12 जनवरी . Bollywood में कई अभिनेत्रियां अपने करियर के शिखर पर मातृत्व का अनुभव करती हैं, और इस दौरान उनकी जिंदगी में आए बदलाव और उनके विचार हमेशा चर्चा में रहते हैं. इसी कड़ी में Actress अनुष्का शर्मा की जीवन यात्रा भी बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने Monday को बेटी वामिका के पांचवें जन्मदिन के मौके पर अपनी मातृत्व यात्रा को याद किया.
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ”मां बनना आपको उन तरीकों से बदल देता है जो मायने रखते हैं. आपको पहले जैसा रहने की जरूरत नहीं है.”
Actress के पोस्ट के अनुसार, मातृत्व जीवन में नई जिम्मेदारियां और सीख लेकर आता है. हर एक छोटी-छोटी बात, चाहे वह वामिका की पहली मुस्कान हो, पहला कदम हो, या उसके साथ बिताया गया साधारण समय, उनके लिए अनमोल है.
अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट फैंस और social media फॉलोअर्स के लिए काफी प्रेरणादायक है.
विराट और अनुष्का न सिर्फ India में, बल्कि दुनिया के मशहूर कपल में शुमार हैं. विराट अक्सर social media के जरिए अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
अनुष्का और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी. दोनों की मुलाकात 2013 में एक शैम्पू ऐड शूट के दौरान हुई थी. विराट कोहली ने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे और इस घबराहट को खत्म करने के लिए उन्होंने अनुष्का को एक जोक सुनाया था. इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया.
चार साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली. शादी में कुछ ही खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था. 2021 में कपल ने बेटी वामिका का स्वागत किया था. इसके बाद फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ.
अनुष्का शर्मा काफी समय से सिनेमा से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म 2018 की आई ‘जीरो’ थी, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आए थे.
–
पीके/एएस