बारामती उपचुनाव : सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत ‘तय’, कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लेने का किया ऐलान

Mumbai , 9 अप्रैल . Maharashtra की राजनीति में बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. Maharashtra कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी. पार्टी ने पहले इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपChief Minister सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे.

यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और चुनाव को लेकर लगातार सियासी हलचल बनी हुई थी. बारामती सीट पर मतदान 23 अप्रैल को होना है, लेकिन अब कांग्रेस के इस कदम के बाद चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि Chief Minister से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फोन करके अनुरोध किया था कि इस चुनाव को निर्विरोध कराया जाए. उन्होंने बताया कि सभी पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है.

दरअसल, यह उपचुनाव पूर्व उपChief Minister अजित पवार के निधन के बाद हो रहा है. उनके विमान हादसे में निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. ऐसे में कई Political दल और नेता चाहते थे कि उनकी विरासत का सम्मान करते हुए इस चुनाव को बिना मुकाबले के कराया जाए.

इस मामले में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने खुद हर्षवर्धन सपकाल को फोन कर सहयोग की अपील की थी. एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने भी कांग्रेस हाईकमान से बातचीत की थी. इसके अलावा, Lok Sabha सांसद सुप्रिया सुले ने भी कांग्रेस से अपने उम्मीदवार को वापस लेने का अनुरोध किया था.

कुछ घंटे पहले ही उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने भी व्यक्तिगत रूप से सपकाल से यही अपील की थी. वहीं, एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार भी Thursday सुबह सपकाल से मिले और उन्होंने भी कांग्रेस उम्मीदवार को वापस लेने की मांग की ताकि चुनाव निर्विरोध हो सके.

गौरतलब है कि कांग्रेस चाहती थी कि अजित पवार के विमान हादसे की जांच के लिए First Information Report दर्ज हो और गंभीरता से जांच कराई जाए. इसलिए कांग्रेस ने बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन अब कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला किया है.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment