बल्लारी हिंसा मामला: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा देने की मांग

Bengaluru, 2 जनवरी . कर्नाटक के बल्लारी जिले में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल Friday को कर्नाटक के Police महानिदेशक एवं महानिरीक्षक एमए सलीम से मिला. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने किया.

उन्होंने बल्लारी में हाल ही में हुई हिंसा (जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई) पर गंभीर चिंता जताई और भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी समेत अन्य नेताओं को तत्काल Police सुरक्षा देने की मांग की.

डीजीपी से मुलाकात के बाद Bengaluru में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर अशोक ने कहा कि जनार्दन रेड्डी और बी श्रीरामुलु की जान को खतरा है और उन्हें तुरंत पर्याप्त सुरक्षा दी जानी चाहिए. उन्होंने बल्लारी की घटना की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की.

अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के घरों में घुसपैठ की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बल्लारी के कांग्रेस विधायक नारा India रेड्डी ही उन घटनाओं की कड़ी के लिए जिम्मेदार हैं, जिनके कारण कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर की मौत हुई. विधायक रेड्डी की तत्काल गिरफ्तारी हो.

आर अशोक ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को ‘खत्म करने’ का फैसला कर लिया है. कांग्रेस समर्थकों द्वारा कथित रूप से भाजपा नेताओं, जनार्दन रेड्डी और बी श्रीरामुलुस को निशाना बनाकर की गई फायरिंग ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.

उन्होंने याद दिलाया कि नए साल के मौके पर Chief Minister सिद्धारमैया ने भरोसा दिलाया था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी और कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी. इसके बावजूद Friday को बल्लारी में फायरिंग की घटना हुई, जो राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने को दिखाती है.

अशोक ने कहा कि एक तरफ Policeकर्मी चोरी जैसे मामलों में पकड़े जा रहे हैं और दूसरी ओर कर्नाटक में ‘खून-खराबे वाली राजनीति’ प्रवेश कर गई है. कर्नाटक में कभी भी Political फायरिंग की परंपरा नहीं रही, लेकिन मौजूदा कांग्रेस Government ने इसे एक नया चलन बना दिया है.

घटनाक्रम बताते हुए उन्होंने कहा कि जनार्दन रेड्डी के परिसर के अंदर एक फ्लेक्स बैनर लगाया गया था. परिवार की शिकायत के बाद Police ने उसे हटाया. इसके बाद विधायक India रेड्डी के समर्थक कथित रूप से मौके पर पहुंचे, सड़क पर धरना दिया, गेट तोड़कर अंदर घुसे, और दोबारा बैनर लगा दिया. अशोक ने सवाल उठाया कि पूरे घटनाक्रम में जनार्दन रेड्डी की गलती क्या थी.

गौरतलब है कि Thursday रात बल्लारी में बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया. यह झड़प जनार्दन रेड्डी से जुड़े एक समूह और कांग्रेस विधायक नारा India रेड्डी से जुड़े समूह के बीच हुई. हालात तब और बिगड़ गए जब जनार्दन रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, जिसमें विधायक India रेड्डी का परिवार शामिल है.

घटना के बाद Police ने एहतियात के तौर पर इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. फिलहाल बल्लारी शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment