होर्मुज में जहाजों की नाकाबंदी में मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से नहीं मिला कोई मैसेज: एंथनी अल्बनीज

सिडनी, 13 अप्रैल . Pakistan में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत विफल होने के बाद अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी पोर्ट से आवाजाही करने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की योजना का ऐलान किया. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के कुछ सहयोगी देश भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई में उसका साथ दे रहे हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने जानकारी दी है कि उन्हें होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करने की प्लानिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को होर्मुज स्ट्रेट की अपनी प्लान की गई नाकाबंदी में मदद के लिए अमेरिका की तरफ से कोई अपील नहीं मिली है.

अल्बनीज ने चैनल नाइन को बताया, “उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है और हमसे इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया है. हमें ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली है जिस पर हम राजी न हों.”

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना Monday से होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी शुरू कर देगी. इसकी वजह से ईरान के साथ लंबी बातचीत के बाद संघर्ष खत्म करने के लिए कोई डील न हो पाने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं.

ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका 13 अप्रैल से ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले जहाजों पर पूरी तरह से समुद्री नाकाबंदी लागू करना शुरू करेगा. यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने यह कदम President के आदेश के बाद उठाया है और यह ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले सभी समुद्री ट्रैफिक को टारगेट करेगा, जिसमें अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के किनारे के पोर्ट्स भी शामिल हैं.

सीईएनटीसीओएम ने कहा, “यह ब्लॉकेड सभी देशों के जहाजों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाएगा. अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट से गैर-ईरानी पोर्ट्स से आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोकेगी.” सीईएनटीसीओएम की एक रिलीज के मुताबिक, यह ब्लॉकेड Monday शाम 7.30 बजे आईएसटी से शुरू होगा.

कमर्शियल नाविकों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक नेविगेशन चेतावनियों पर नजर रखें और इस इलाके में काम करते समय अमेरिकी नेवी फोर्स के संपर्क में रहें.

इससे पहले अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दूसरे मोर्चों पर प्रोग्रेस के बावजूद, ईरान के साथ बातचीत उसके न्यूक्लियर लक्ष्यों को लेकर रुक गई है. ट्रंप के इस बयान के कुछ घंटे बाद ही सीईएनटीसीओएम की ये रिलीज सामने आई है.

ट्रंप ने कहा, “ज्यादातर बातों पर सहमति हो गई थी, लेकिन एकमात्र बात जो सच में मायने रखती थी, वो थी न्यूक्लियर वेपन और उस पर कोई सहमति नहीं बनी. यूएस नेवी होर्मुज स्ट्रेट में आने या जाने की कोशिश करने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने का प्रक्रिया शुरू करेगी.”

केके/वीसी

Leave a Comment