
New Delhi, 14 फरवरी . India एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन New Delhi के India मंडपम में करने जा रहा है. इस एआई इम्पैक्ट समिट का पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजन होने जा रहा है. इस समिट में दुनियाभर से तकनीक जगत के तमाम दिग्गज शामिल होने वाले हैं. India एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआई) की मैनेजिंग डायरेक्टर रॉरी डेनियल्स काफी उत्साहित हैं.
रोरी डेनियल्स ने एक वीडियो में अपना उत्साह जाहिर किया, जिसे अमेरिका में भारतीय दूतावास ने शेयर किया है. वीडियो में डेनियल्स कहती हैं, “मैं एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर हूं. मैं अगले हफ्ते ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली जाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जहां पॉलिसी इंस्टीट्यूट यूनाइटेड नेशंस के साथ साझेदारी करके एआई इकोसिस्टम में भरोसे और सुरक्षा पर एक इवेंट करेगा. हम यह जानने के लिए खास तौर पर उत्साहित हैं कि India की उभरती एआई गाइडलाइंस और पॉलिसी इकोसिस्टम एशिया की बाकी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए कैसे एक मॉडल बन सकते हैं. मैं समिट का और इसके शानदार नतीजों का इंतजार कर रही हूं.”
वहीं भारतीय दूतावास ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “India में एआई इम्पैक्ट समिट का काउंटडाउन: 02 दिन! India की उभरती एआई गाइडलाइंस और पॉलिसी इकोसिस्टम उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक मॉडल दे सकती हैं.”
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि New Delhi के India मंडपम में 16 से लेकर 20 फरवरी तक भारत-एआई इम्पेक्ट समिट का आयोजन होगा. इस समिट में दुनियाभर के देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला एआई समिट है. Prime Minister Narendra Modi इस समिट का आगाज करेंगे.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) India के विकास सफर, गवर्नेस को मजबूत करने और पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है. यह बड़े पैमाने पर सबको साथ लेकर चलने वाले विकास को समर्थन करता है और 2047 तक विकसित India के दृष्टिकोण से मेल खाता है. India की भाषा और सांस्कृतिक विविधता इसे अलग-अलग लोगों की जरूरतों के हिसाब से कई भाषाएं और कई मॉडल वाले एआई सिस्टम को आगे बढ़ाने की खास जगह देती है.
इसमें दुनिया भर के नेता, नीति निर्माता, इंडस्ट्री और एक्सपर्ट शामिल होंगे ताकि गवर्नेस, नवाचार और स्थिर विकास के लिए एआई की बदलाव लाने वाली क्षमता को दिखाया जा सके और उस पर चर्चा की जा सके.
बड़े अंतरराष्ट्रीय एआई फोरम के नतीजों के आधार पर यह समिट ग्लोबल एआई चर्चाओं को इंडियाएआई मिशन और डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के साथ ठोस विकास के नतीजों में बदलने पर फोकस करेगा. साथ ही बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करेगा और लोगों पर केंद्रित एआई फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाएगा.
–
केके/एएस