
Mumbai , 12 अप्रैल . हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और ‘सुरों की मल्लिका’ के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं.
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को Monday दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क, द ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. सिंगर के निधन की खबर आने के बाद से ही Actor से लेकर राजनेता तक दुख व्यक्त कर रहे हैं. अब आमिर खान, अमीषा पटेल और म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने सिंगर के साथ बिताए पलों को याद किया.
गायिका आशा भोसले के निधन पर Actor आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. यह बहुत दुखद क्षण है और एक बहुत बड़ी क्षति है. यह एक युग का अंत है. लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और आशा भोसले, इन चार महान गायकों के जाने से ऐसा लगता है जैसे एक युग का अंत हो गया है. मेरी संवेदनाएं देश में उनके फैंस और परिवार के साथ हैं. हम उनके लिए दिल से प्रार्थना करते हैं.”
वहीं, अमीषा पटेल का कहना है कि उनका जाना पूरे विश्व के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि उनके चाहने वाले सिर्फ India में नहीं थे, बल्कि विदेशों में भी हैं. उन्होंने से बातचीत में कहा, “आशा के साथ मेरा रिश्ता बहुत खास था, क्योंकि उन्होंने मेरी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है के गाने में फिल्माया गया जानेमन-जानेमन गाना गाया था और सेट पर पहले दिन ही इस गाने पर मुझे काम करना था. यह मेरे लिए उनकी मीठी याद की तरह है. मेरा पहला कदम ही इंडस्ट्री में उनके साथ ही शुरू हुआ था.”
उन्होंने आगे कहा कि आशा 90 साल की उम्र में भी गा सकती थीं, क्योंकि उनके अंदर बहुत ऊर्जा थी. उनके चेहरे पर हमेशा एक सकारात्मक मुस्कान रहती थी.
वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने कहा, “यह हम सबके लिए दुख की बात है, क्योंकि हमने आशा को खो दिया है, लेकिन इसके साथ ही जो गाने और आयाम उन्होंने हिंदी सिनेमा को दिए हैं, उसे हम सबको मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए. वे हमेशा अपने सहाबहार गीतों से हमारे बीच रहने वाली हैं. हम बहुत खुदकिस्मत हैं, क्योंकि हमारी फिल्म ‘खिलाड़ी’ में बहुत सारे गाने गाए थे और बहुत सारी फिल्में ऐसी थीं, जिसमें सारे ही गाने उनके थे, जैसे ‘जब प्यार किसी से होता है’.”
स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के किस्से को याद कर उन्होंने कहा, “आशा बहुत खुश रहने वाली महिला थीं और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखती थीं. वे पहले गाने की रिहर्सल करती थी और रिकॉर्डिंग के बाद हम सब लोग मिलकर खूब सारी बातें करते थे. उनके साथ बिताया हर पल खुशनुमा होता था.”
–
पीएस/डीकेपी