
Patna, 31 मार्च . बिहार की राजधानी Patna में Tuesday को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी. बदमाश करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए.
यह घटना दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस काली मंदिर रोड पर हुई.
दोपहर करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार होकर ‘वैष्णवी ज्वेलर्स’ पहुंचे और पूरी योजना के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया.
Police के मुताबिक, बदमाशों ने पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी. उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क और हेलमेट पहन रखे थे.
दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दहशत फैला दी और तुरंत लूटपाट शुरू कर दी.
उन्होंने काउंटर का शीशा तोड़ दिया और करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और दुकान में रखी नकदी लेकर फरार हो गए.
इस दौरान दुकान मालिक सुमन कुमार ने विरोध करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर भाग निकले.
पूरी घटना दुकान में लगे cctv कैमरों में कैद हो गई है, जिससे जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.
सूचना मिलते ही दानापुर और रुपसपुर थाने की Police मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया. Police का कहना है कि cctv फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई इस लूट की घटना ने Patna में Police व्यवस्था और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में काफी आक्रोश है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि Police की मौजूदगी के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लूट और हिंसा की वारदात कर रहे हैं.
–
एएमटी/एबीएम