
Mumbai , 2 मार्च . ईरान और इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच लगातार हो रही बमबारी और मिसाइल हमले के कारण कई देशों में कार्यक्रमों और आयोजनों को लेकर अनिश्चितता का माहौल है. इसी बीच भजन गायक और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट अनूप जलोटा ने संग बातचीत में इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने न सिर्फ मौजूदा हालात पर चिंता जताई, बल्कि यह भी बताया कि इस तनाव का असर उनके अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों पर पड़ सकता है.
से बात करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि हाल ही में उनका एक शो दोहा में हुआ था और सब कुछ ठीक से संपन्न हुआ, लेकिन आने वाले समय को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं.
उन्होंने कहा, ”अप्रैल महीने में मेरा एक कॉन्सर्ट अबू धाबी में होने वाला है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह साफ नहीं है कि कार्यक्रम तय समय पर हो पाएगा या नहीं. जब किसी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन जाते हैं, तो सबसे पहले बड़े आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर असर पड़ता है. सुरक्षा कारणों से Governmentें और आयोजक कई बार कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर देते हैं. ऐसे में कलाकारों के लिए भी स्थिति अनिश्चित हो जाती है.”
उन्होंने आगे कहा, ”मैं शांति की कामना करता हूं और चाहता हूं कि हालात जल्द सामान्य हो जाएं. युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता और इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है. India के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं, क्योंकि देश में मजबूत नेतृत्व है.”
अनूप जलोटा ने कहा, ”हर देश को मोदीजी जैसा नेता मिलना चाहिए. मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से ही India के लोग अपने घरों में सुरक्षित और शांतिपूर्वक रह पा रहे हैं.”
गौरतलब है कि ईरान और इजरायल के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. बमबारी, ड्रोन हमले और मिसाइल हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. हालिया हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर ने हालात को और गंभीर बना दिया है. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं.
–
पीके/एबीएम