किसानों पर फिर वार, अमेरिकी दबाव में खेती-किसानी बेच रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

Lucknow, 3 फरवरी . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा Government पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि India के कृषि बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों और खाद्यान्नों के लिए खोल देना देश की खेती-किसानी पर निर्भर 70 प्रतिशत आबादी के साथ सीधा धोखा है.

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा Government विदेशी दबाव में आकर देश की आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को कमजोर करने पर आमादा है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भाजपा ने फिर किया ‘किसानों’ पर वार. भाजपा Government दे जवाब, क्या है दबाव. India के बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों और खाद्यान्नों के लिए खोल देना हमारे देश की खेती-किसानी पर रोजी-रोटी चलाने वाली 70 फीसद आबादी के साथ धोखा है. भाजपाई और उनके संगी-साथी आजादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट थे, आज भी हैं.”

अखिलेश यादव ने लिखा, ”आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की बात करने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी जनता के बीच जाकर बताएं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ धोखा करने के लिए कितना कमीशन खाया है. इससे केवल किसान ही नहीं, निम्न मध्यवर्ग और मध्यम वर्ग भी बुरी तरह प्रभावित होगा क्योंकि इससे खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की मुनाफाखोरी व बिचौलियों की एक नई जमात पैदा हो जाएगी, जिसकी वजह से खाने-पीने की सब चीजें और भी महंगी हो जाएंगी. साथ ही भाजपा इन कंपनियों से चंदा वसूली भी करेगी, जिससे खाद्य व कृषि उत्पाद और भी ज्यादा महंगे हो जाएंगे.”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि धीरे-धीरे हमारे किसानों की खेतीबाड़ी और आय कम हो जाएगी और वो मजबूर होकर अपनी जमीन अमीरों व कारपोरेट को बेचने पर मजबूर हो जाएंगे. जमीनों पर कब्जा करना ही भाजपाई और उनके संगी-साथियों का आखिरी मकसद है.

सीड बिल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय खेती के लिए घातक ‘सीड बिल’ उसी कृषि और किसान विरोधी भाजपा Government की दिमागी उपज है, जो भूअधिग्रहण और काले-कानून लाई थी. जो हर साल खाद की लाइन में लोगों को लगाकर उनको अपमानित करती है. ⁠ये भाजपाई पहले बीज कंपनियों से कमीशन खाएंगे फिर ⁠पेस्टीसाइड कंपनियों से, फिर महाभंडारण के लिए बनने वाले साइलो की कंपनियों से, फिर फसल बीमा कंपनियों से, फिर कम कीमत तय करते समय, फिर फसल की खरीद-फरोख्त करने वाले बिचौलियों से, ⁠भारतीय वातावरण में ऐसे सीड से खेती-किसानी पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी. इसका संगठित रूप से पुरजोर विरोध होना चाहिए. ⁠एमआरपी और छुट्टा मवेशियों से परेशान किसान अब भाजपा Government की ज्यादतियों को और नहीं सहेगा. ⁠ये भाजपाई खेती-किसानी को बर्बाद करने के लिए सब कुछ करेंगे क्योंकि ये वो लोग हैं जो जमीन के उत्खनन से लेकर खनन व उसकी पैदावार, सब पर गिद्ध निगाह रखते हैं और साल-दर-साल किसी न किसी रूप में किसानों पर वार करते हैं. भाजपा किसान विरोधी थी, है और रहेगी. भाजपा हटाओ और खेत, किसानी, किसान बचाओ.

विकेटी/एसके

Leave a Comment