
New Delhi, 28 फरवरी . आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में Saturday को पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. इस घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख व्यक्त किया है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में हुए धमाके से बहुत दुख हुआ, जिसमें 21 बेगुनाह लोगों की जान चली गई. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के लिए मेरी दुआएं हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य Government से गुजारिश है कि पीड़ितों को तुरंत और सही मुआवजा दिया जाए. इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए, और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.
इससे पहले Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने जिला अधिकारियों से बात कर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. Chief Minister , जो इस समय विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं, ने गृह मंत्री वी. अनिता को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा. आधिकारिक बयान के अनुसार, Chief Minister ने विस्फोट के कारणों और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली.
राज्य के श्रम मंत्री वामसेट्टी सुभाष ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. विस्फोट इतना जोरदार था कि कई श्रमिकों के शव पास के खेतों में जा गिरे. कुछ शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेतों में बिखरे मिले.
उपChief Minister पवन कल्याण ने भी हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आश्वासन दिया कि Government हर संभव सहायता प्रदान करेगी. उपChief Minister ने जिला कलेक्टर और एसपी से बातचीत कर जानकारी ली. उन्होंने बताया कि यूनिट से अभी भी धमाकों की आवाजें आ रही थीं और घायलों को इलाज के लिए काकीनाडा ले जाया जा रहा है.
आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीवीएन माधव ने social media पर इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि राज्य Government गंभीर रूप से घायलों को बेहतर और मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए तथा मृतकों के परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दे.
–
डीकेपी/