
New Delhi, 1 अप्रैल . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister शिवराज सिंह चौहान और यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने Wednesday को Odisha स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि India को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Odisha दिवस के अवसर पर Odisha के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रभु जगन्नाथ के दिव्य आशीर्वाद से धन्य, Odisha India के गौरव के रूप में शोभायमान है. ‘विकसित भारत’ की ओर अपनी यात्रा में यह राज्य प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे.”
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अनुपम सांस्कृतिक विरासत, धर्म, कला और वास्तुशिल्प वैशिष्ट्य से परिपूर्ण Odisha राज्य के स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) की सभी Odisha वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित यह पावन धरा Chief Minister मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ऐसे ही निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे. नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि के नए द्वार खुलें, यही कामना करता हूं. जय जगन्नाथ!”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु जगन्नाथ की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी Odishaवासियों को हार्दिक बधाई. महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी मार्गदर्शन व Chief Minister मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में Odisha निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है. जय जगन्नाथ.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Odisha के स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) के अवसर पर राज्य के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. महाप्रभु जगन्नाथ की यह पुण्य धरा अपनी अद्वितीय कला, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुपम प्राकृतिक संपदा के लिए विख्यात है. Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी मार्गदर्शन व Chief Minister मोहन चरण माझी के नेतृत्व में Odisha आज विकास और सुशासन के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है. मैं Odisha प्रदेश की निरंतर प्रगति और चहुंमुखी समृद्धि की मंगलकामना करती हूं. जय जगन्नाथ.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अध्यात्म, कला एवं संस्कृति की पावन भूमि Odisha राज्य के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं. महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से Chief Minister मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य विकास और समृद्धि के नित नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है.”
–
एसएके/पीएम