विवादों के बीच बादशाह ने रिलीज की अपनी ‘मिनी डॉक्यूमेंट्री’, ओ-2 एरिना में परफॉर्म करने का शेयर किया अनुभव

Mumbai , 5 अप्रैल . ‘टटीरी’ विवाद के बीच पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की मिनी डॉक्यूमेंट्री की झलक देखने को मिली है.

सिंगर ने लंदन के प्रतिष्ठित ओ-2 एरिना में परफॉर्म करने के अनुभव को शेयर किया है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इतने बड़े मंच पर खुद को खड़ा पाएंगे. उन्होंने इसे वाहेगुरु का आशीर्वाद और माता-पिता का प्यार माना है.

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ओ-2 एरिना में दिख रहे हैं. सिंगर बताते हैं, “भगवान ने मौका दिया है कि लंदन के प्रतिष्ठित ओ-2 एरिना में जा और वहां परफॉर्म कर, वो कर जो तुझे आता है और जो तू करना चाहता है. फिलहाल, मैं न पास्ट की चीजों के बारे में सोच रहा हूं, न ही फ्यूचर की, बस इस पल को जी रहा हूं.”

वीडियो में शो से पहले की तैयारियों को भी दिखाया गया है कि कैसे बैकस्टेज काम करने वाले कलाकार मिलकर मेहनत करते हैं.

सिंगर का कहना है कि वो 10 साल पहले ओ-2 एरिना में आए थे और सबसे पहले ड्रेक (कनाडाई रैपर, गायक और Actor) को देखा था और उस वक्त भी नहीं सोचा था कि इस मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, लेकिन मेहनत करते रहो और मजे में रहो.

बादशाह ने वीडियो को मिनी डॉक्यूमेंट्री के नाम से शेयर किया है और जल्द ही उसका दूसरा पार्ट दर्शकों को देखने को मिलेगा.

सिंगर ने 22 मार्च 2026 को ओ-2 एरिना में परफॉर्म किया था. अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर अपने माता-पिता के साथ लंदन पहुंचे थे और उनके चेहरे पर अलग ही चमक थी. यह प्लेटफॉर्म सिंगिंग की दुनिया से जुड़े हर सिंगर का सपना होता है. इस स्टेडियम में एक बार में 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

इसी बीच, सिंगर की शादी की खबरें भी social media पर वायरल हैं. सिंगर की पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ फेरे और वरमाला डालते हुए वीडियो और फोटोज social media पर वायरल हुई थी. हालांकि, दोनों की शादी में कितनी सच्चाई है, यह खुद सिंगर ही बता सकते हैं. उन्होंने अपनी शादी को लेकर किसी तरह की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.

पीएस/एबीएम

Leave a Comment