अमेय डबली ने ‘कैडेंस म्यूजिक फेस्टिवल’ में शेयर किए अनुभव

Mumbai , 1 अप्रैल . भजन क्लबिंग के मशहूर कलाकार अमेय डबली ने हाल ही में सुभाष घई के एक्टिंग स्कूल ‘व्हिस्लिंग वुड्स इंस्टीट्यूट’ के ‘कैडेंस म्यूजिक फेस्टिवल’ में शिरकत की. इस कार्यक्रम में उन्होंने वहां आध्यात्म और भजन क्लबिंग के बारे में बताया.

इस दौरान अमेय ने के साथ बातचीत की और बताया कि आजकल युवा पीढ़ी भी इस ओर आकर्षित हो रही है. अमेय ने कहा, “‘कैडेंस म्यूजिक फेस्टिवल’ देश में छात्रों के लिए सबसे अच्छे म्यूजिक फेस्टिवल में से एक है. मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां आया. छात्रों से जुड़ने का मौका मिला.”

अमेय डबली ने भजन क्लबिंग में युवा पीढ़ी के शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “भजन क्लबिंग एक अच्छा चलन है. हमारे देश में तो यह कई सालों से चला आ रहा है. मैं खुद पिछले 20 सालों से यह कर रहा हूं. सुभाष घई जैसे लोग और कई संगठन इसे बढ़ावा दे रहे हैं तथा दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं. यह बहुत अच्छी बात है.”

ने उनसे सवाल किया, “लोग कहते हैं कि युवा पश्चिमी संगीत और रैप ज्यादा सुनते हैं. हमारी संस्कृति भी तो है?”

उन्होंने कहा, “नहीं, अगर संगीत के बोल अच्छे हैं तो संस्कृति खराब नहीं होती. संगीत कई तरह का होता है. पश्चिमी संगीत अलग है और भारतीय संगीत अलग है. हर तरह के संगीत की अपनी जगह होती है. भजन क्लबिंग से आध्यात्मिकता बढ़ती है. इसलिए यह अच्छी बात है. आज ऐसा हो रहा है, यह बढ़िया है और जरूरी भी है.”

ने उनसे सवाल किया, “President भवन और द्रौपदी मुर्मू जी जैसे बड़े लोगों के सामने परफॉर्म करते समय आपकी क्या स्थिति रहती है?”

उन्होंने कहा, “एक कलाकार के तौर पर जब President, Prime Minister, मंत्री, व्यवसायी, दोस्त या फिर छात्र आपकी तारीफ करते हैं, तो ज्यादा बेहतर करने और अपना संदेश फैलाने की प्रेरणा मिलती है.”

अमेय डबली ने आगे सभी को संदेश देते हुए कहा, “आप अपना सबसे बेहतरीन रूप बनाएं. बस यही मेरा संदेश है. आप यूट्यूब पर मेरे चैनल या अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ‘भजन क्लबिंग’ वाला ‘हनुमान चालीसा’ मिक्स सुन सकते हैं. हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

एनएस/एबीएम

Leave a Comment