दिल्ली: महरौली में मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 5 फरवरी . दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की एक घटना में Police ने बड़ी कार्रवाई की है. 3 फरवरी को महरौली Police स्टेशन को अनूपम अपार्टमेंट्स, इग्नू रोड, साकेत के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की सूचना को लेकर पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. सूचना पाकर Police की एक टीम मौके पर पहुंची.

Police ने घायल व्यक्ति की पहचान संगम विहार निवासी मुकेश (26) के रूप में की और तुरंत उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पहले पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

Police की ओर से की गई त्वरित जांच में सामने आया कि इस घटना में चार लोगों ने मिलकर मुकेश पर हमला किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्परता दिखाते हुए First Information Report संख्या 113/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 110/79/126(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया. घटना के बाद जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया.

दिल्ली Police की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि Police की सटीक रणनीति और समन्वित कार्रवाई के चलते सभी चारों आरोपियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें ट्रेस किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. Police अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है.

प्रेस नेट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल रावत (26) पुत्र बालम सिंह रावत, जतिन (20) पुत्र राकेश गुप्ता, सोनू (25) पुत्र शहजाद अली, और विवेक (20) शामिल हैं. सभी आरोपियों को संगम विहार क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है.

पीएसके

Leave a Comment