ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा, 10 दिसंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Wednesday को ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय जगत सिंह भाटी ग्रामीण टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया.

यह कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व युवा सभा नेता द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश Government पर तीखे Political हमले किए और कई मुद्दों पर Government को घेरा. अखिलेश यादव ने एनसीआर और वेस्टर्न यूपी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि पेड़ों की पत्तियों पर जम चुकी मोटी धूल इस बात का संकेत है कि लोगों के फेफड़ों का भी हाल खराब होता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि न केंद्र Government और न ही यूपी Government ने पर्यावरण सुधार को कभी प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि वेस्टर्न यूपी का कचरा कन्नौज तक पहुंच रहा है, जो बाद में गंगा में मिलता है, लेकिन गंगा की सफाई के नाम पर केवल बजट साफ हुआ, नदी नहीं.

अखिलेश यादव ने सर (समरी रिवीजन) के बहाने Government पर एनआरसी लागू करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि यूपी में 5 करोड़ लोगों को दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा और बीएलओ बिना ट्रेनिंग के काम कर रहे हैं. यह पूरी प्रक्रिया वोट हटाने के लिए बनाई गई है, जोड़ने के लिए नहीं.

उन्होंने कहा, “अगर सर में वोट कटे, तो Government आपसे न जाने कौन सा कागज ढूंढवाएगी. यह सर नहीं एनआरसी है.” अखिलेश ने इलेक्शन कमीशन के मैपिंग एप पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह जांच होनी चाहिए कि कहीं ये वही कंपनी तो नहीं बना रही, जिसने बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से पैसा दिया हो.

अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि जनता ही नहीं, बीजेपी के कई नेता भी मौजूदा Chief Minister को हटाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अखलाक मामले में तक केस वापस किए जा रहे हैं और Government कानून के नाम पर पक्षपात कर रही है.

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और इसकी अंतिम एनओसी सपा Government में दी गई थी. कोडीन कफ सिरप मामले पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “इस मामले में बुलडोजर का ड्राइवर ही बुलडोजर छोड़कर भाग गया, क्योंकि इसमें स्वजातीय लोग शामिल हैं.”

ईवीएम पर दोबारा सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका, जापान, और जर्मनी जैसे विकसित देश आज भी बैलेट पेपर से चुनाव कराते हैं. उन्होंने कहा कि यही सबसे बड़ा चुनाव सुधार होगा, जिसे India को भी अपनाना चाहिए. Government द्वारा रोहिंग्या और घुसपैठियों के मुद्दे पर कार्रवाई को लेकर अखिलेश ने कहा कि 11 साल बाद उन्हें ढूंढने की बात कहना Government की विफलता है.

फिल्म सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास इतने कलाकार मंत्री हैं कि उन्हें फिल्म सिटी की जरूरत ही नहीं. अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग पीडीए के परिवार का घर गंगाजल से धुलवाते हैं, महाकुंभ में मौतों का आंकड़ा छिपाते हैं और पीड़ितों को ब्लैक मनी देते हैं, वही असली ‘जंगली’ हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा Government में खुद Chief Minister तक को कभी माफिया कहा जा चुका है.

पीकेटी/डीएससी

Leave a Comment