
Bhopal , 15 जनवरी . Madhya Pradesh की राजधानी में आयोजित ‘Madhya Pradesh रीजनल एआई इंपैक्ट कांफ्रेंस-2026’ का शुभारंभ करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि एआई आधारित नवाचार विकसित India 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रभावी रूप से सहायक होंगे. वहीं, राज्य Government जल्दी ही एआई नीति लाएगी.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य Government एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है. एआई आधारित प्रशासनिक व्यवस्था और प्रबंधन, तकनीक-प्रौद्योगिकी और अकादमिक क्षेत्र में एआई आधारित नवाचार विकसित India 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रभावी रूप से सहायक होंगे.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi हर क्षेत्र में India को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं. Madhya Pradesh में भगवान श्रीकृष्ण का अध्ययन केंद्र और शंकराचार्य की साधना का केंद्र भी है.
Chief Minister यादव ने आगे कहा कि राज्य Government मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ रही है. राज्य Government सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एआई का उपयोग कर रही है. एआई वर्तमान समय में शासन, उद्योग और समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति है. हमारा राज्य जल्द ही एआई नीति भी लाएगा और एआई के लिए मिशन मोड पर व्यापक रूप से कार्य किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के माइनिंग और हेल्थ सेक्टर में एआई के उपयोग की बड़ी संभावनाएं हैं. Madhya Pradesh अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जिसमें आगे बढ़ने की पर्याप्त क्षमता है. विकसित India के लक्ष्य प्राप्ति में हमारी Government हर कदम पर Prime Minister मोदी के विजन के अनुरूप कार्य कर रही है.
Chief Minister यादव ने एआई लिटरेसी मिशन के तहत फ्यूचर स्किल्स फॉर एआई पावर्ड India के लिए कौशल रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया और Madhya Pradesh स्पेस टेक नीति-2026 लांच की. सीएम की उपस्थिति में विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ.
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि एआई के उपयोग से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक और नागरिक-केंद्रित होगी. यह कांफ्रेंस आगामी इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 से पूर्व देश में एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. पीएम मोदी द्वारा निर्धारित सतत आर्थिक विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में गवर्नेंस में एआई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
–
एसएनपी/एएसएच