
उज्जैन, 1 अप्रैल . धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद फिल्म में राजनेता ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है.
Actor एक समारोह में शामिल होने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. Actor ने इस दौरान अपने किरदार को लेकर की गई तैयारी पर बात की और यह भी साफ किया कि ‘धुरंधर-3’ नहीं आने वाली है.
धुरंधर-2 की सक्सेस पर बात करते हुए Actor राकेश बेदी ने कहा, “फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही है और कमाई भी अच्छी कर रही है, लेकिन फिल्म का कॉन्सेप्ट और निर्देशन आदित्य धर का है. हमने तो कलाकार के तौर पर काम किया, जो काम हमें करने के लिए कहा गया, लेकिन असल मेहनत आदित्य धर की है.”
फिल्म धुरंधर-2 में ‘जमील जमाली’ के किरदार के लिए Actor ने बहुत मेहनत की. उन्होंने बताया कि हर किरदार के लिए मेहनत करनी पड़ती है. जैसे हम विराट कोहली को छक्का मारते देखते हैं तो देखने में कितना आसान लगता है, लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है. ऐसे ही हर किरदार को निभाने से पहले बहुत कुछ करना होता है. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह को असली धुरंधर बताते हुए Actor ने कहा, “जिस तरीके से किरदार की मांग थी, सभी किरदारों ने वैसा ही रोल प्ले किया. मेरा किरदार रणवीर सिंह को बचाने का था क्योंकि अगर कोई स्पाई दूसरे देश में जा रहा है, तो कोई तो सपोर्ट करने वाला और बचाने वाला होना चाहिए.”
अपने शुरुआती करियर पर बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा, “मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं आईआईटी करूं, और मैं एंट्रेंस एग्जाम भी देने पहुंचा था, लेकिन मुझे 35 सवालों में से सिर्फ सवाल नंबर 7 का उत्तर पता था. फिर लगा कि मैं यहां के लिए नहीं बना हूं, और मेरे पिता ने भी किसी तरह का जोर नहीं डाला. यही कारण है कि मैं आईआईटी को छोड़कर Actor बना. मैं अपने बच्चों के साथ भी यही करता हूं, उन्हें जो करना है, वही करने की आजादी देता हूं.”
कॉमेडी से धुरंधर-2 में ‘जमील जमाली’ के निगेटिव को निभाने के सवाल पर Actor ने कहा, “आदित्य धर को लगा कि मैं यह किरदार कर सकता हूं, तो मुझे चुना गया. मैं वैसा विलेन नहीं बना, जैसी छवि भारतीय सिनेमा में रही है, टेढ़ी आंखें वाले, एक्शन करते हुए, लेकिन मुझे चालाक और ‘मेरा बच्चा है तू’ वाला विलेन बनाया गया.”
अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए Actor ने बताया कि वो दो नए प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं. Actor वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और प्राइम वीडियो पर आने वाली सीरीज ‘राख’ में दिखने वाले हैं. दोनों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही रिलीज की अनाउंसमेंट की जाएगी.
–
पीएस/एबीएम