इटावा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन अपराधी, दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली

इटावा, 9 जून . उत्तर प्रदेश के इटावा में Police ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान Police की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे, कारतूस और चोरी की वारदात से जुड़े 15 हजार रुपए नकद बरामद किए.

जानकारी के अनुसार, Police टीम बकेवर थाना क्षेत्र में इकनौर तिराहे पर बीती रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध युवक इकनौर तिराहे की ओर आ रहे हैं. Police ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू की. कुछ देर बाद दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और ग्राम इकनौर की ओर भागने लगे. इसके बाद Police ने दूसरी मोबाइल टीम को सूचना देकर घेराबंदी कर दी.

दोनों तरफ से Police से घिरता देख बदमाशों ने एक बार फिर Police पर फायरिंग की. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आशीष कुमार उर्फ भोला के बाएं पैर और राज उर्फ कौशल के दाहिने पैर में गोली लग गई. दोनों घायल होकर गिर पड़े, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके से दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज उर्फ कौशल, आशीष कुमार उर्फ भोला और शिवा के रूप में हुई. Police के अनुसार तीनों आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं.

Police ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, चोरी की एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल और 15 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद 15 हजार रुपए उन्होंने लखना तिराहे के पास हुई चोरी की घटना से हासिल किए थे. इस मामले में थाना बकेवर में पहले से मुकदमा दर्ज है. बरामद हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी की बताई गई है.

जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो घायलों को बकेवर सीएचसी से घायल अवस्था में लाया गया है, Police के द्वारा गोली लगने की जानकारी दी गई, दोनों को भर्ती कर लिया गया है.

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि इकनौर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान Police पर फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी है. आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डीसीएच/

Leave a Comment